Posts

Showing posts from March, 2020

कोरोना की रोकथाम के लिए भारत है कितना तैयार

Image
कोरोना की रोकथाम के लिए भारत है कितना तैयार आज हर कोई सिर्फ और सिर्फ कोरोना वायरस के बारे में सोच रहा है। इस महात्रासदी ने सभी खबरों को पीछे छोड़ दिया है। जहाँ सरकारें इस घातक महामारी की रोकथाम के लिए जूझ रहीं हैं, वहीं सारे विश्व में डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। पूर्ण लाकडाउन और तमाम प्रतिबंधों के बीच यह मानव जीवन के हर एक क्षेत्र में बदलाव लाने वाला है। भारत ने भी बेहद तेजी के साथ इस महामारी से लड़ने के तैयार हुआ है। शुरुआत में भले ही देखने में मरीजों की संख्या कम थी पर सरकार ने समय पर सख्त कदम उठाये हैं, लेकिन आगे और भी सख्त कदम उठाये जाने बाकी हैं। भारत में अब तक कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 878 पहुँच चुकी है। इनमें से अभी तक 19 मौतें इस बीमारी के कारण हो चुकीं हैं। पूरे देश में पूर्ण रूप से लाकडाउन लगाने के बाद किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। राज्य सरकारों और प्रशासन को सख्त आदेश दिये गये हैं कि किसी प्रकार से कोई घर से बाहर ना निकले। भारत पहले से ही बढ़ती आबादी की चपेट में है। विश्व में भले ही जनसंख्या के मामले में चीन के बाद भारत दूसर...

चार महिने में बनेगा राम मन्दिर: अमित शाह

Image
उत्तम नगर, दिल्ली मोहित सिंह कुशवाहा   भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दिल्ली चुनाव प्रचार का तूफानी दौरा शुरू कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कल दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रोड-शो कर चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। इसके बाद उन्होंने मटियाला विधानसभा में एक जनसभा को सम्बोधित किया। रैली में शाह ने अरविन्द केजरीवाल और राहुल गाँधी पर जम कर निशाना साधा। कश्मीर में धारा 370 और राम मन्दिर जैसे मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के लिये वोट करने की अपील की ।   शाह ने आरोप लगाया कि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। दिल्ली की अवैध कालोनियों को उनका मालिकाना हक सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया है। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं होने दिया। देश में जिससे करोड़ों लोगों को इलाज के लिए सुविधा मिल रही है। मोदी सरकार देश के गरीबों के हित के लिए नई नई योजनाऐं ला रही है। हमारा वादा है कि हम हर व्यक्ति के घर का सपना पूरा कर के रहेंगे।   साथ ही साथ गृहमंत्री शाह ने कश्मीर के अन्दर बिना किसी हिंसा के धारा 377 हटाने के...