चार महिने में बनेगा राम मन्दिर: अमित शाह
उत्तम नगर, दिल्ली
मोहित सिंह कुशवाहा
भारतीय
जनता पार्टी की तरफ से दिल्ली चुनाव प्रचार का तूफानी दौरा शुरू कर दिया गया है। गृह
मंत्री अमित शाह ने कल दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रोड-शो कर चुनाव प्रचार की
शुरुआत कर दी है। इसके बाद उन्होंने मटियाला विधानसभा में एक जनसभा को सम्बोधित
किया। रैली में शाह ने अरविन्द केजरीवाल और राहुल गाँधी पर जम कर निशाना साधा।
कश्मीर में धारा 370 और राम मन्दिर जैसे मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के लिये वोट
करने की अपील की ।
शाह ने
आरोप लगाया कि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। दिल्ली की
अवैध कालोनियों को उनका मालिकाना हक सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया
है। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं होने दिया।
देश में जिससे करोड़ों लोगों को इलाज के लिए सुविधा मिल रही है। मोदी सरकार देश के
गरीबों के हित के लिए नई नई योजनाऐं ला रही है। हमारा वादा है कि हम हर व्यक्ति के
घर का सपना पूरा कर के रहेंगे।
साथ ही
साथ गृहमंत्री शाह ने कश्मीर के अन्दर बिना किसी हिंसा के धारा 377 हटाने के कदम
को ऐतिहासिक बताया। विपक्ष और केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सभी लोग वोट
बैंक की राजनीति के कारण सीऐऐ के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन
सरकार किसी भी हाल में पीछे हटने वाली नहीं है। पड़ोसी देशों में हमारी माताओं और
बहनों के साथ गलत होता है। लोगों को धर्म परिवर्तित करने को मजबूर होना पड़ता है।
हम अपने ऐसे भाईयों के लिऐ सीऐऐ लाकर एक मौका लाये हैं जिससे कि वे अपने देश में
सम्मान की जिंदगी जी सकते हैं। शाह ने बताया के राहुल गाँधी और केजरीवाल की भाषा
कई मुद्दों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलती है। आरोप लगाया कि
कांग्रेस नहीं चाहती के धारा 370 हटे, और हमारे भाई वापस आ सकें। कांग्रेस पार्टी
के नेताओं ने कहा था कि इन सभी के परिणाम बेहद खतरनाक होंगे, लेकिन आज कश्मीर में
कहीं भी कोई हिंसा नहीं हुई है। हमने जो कहा वो कर के दिखाया। 3 तलाक के मुद्दे को
खत्म कर के हमने मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिया है।
जे एन
यू हिंसा की बात करते हुए शाह बोले के देश के टुकड़े की बात करने वाले लोगों को
हमने जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया है। शाह ने आतंकवादी गतिविधीयों को लेकर कहा
कि हमारी मजबूत सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए बदला लिया है। सर्जिकल स्ट्राईक और
एयर स्ट्राईक कर के देश के दुश्मनों का बदला लिया गय़ा है।
शाह ने
भाजपा और नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्व में इस बार भी वोट करने की अपील की है। भारतीय
जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेश गहलोत के समर्थन में वोट देकर विजय बनाने की अपील
की है।
4 महिने में बनेगा राम मन्दिर
शाह ने
अपने भाषण में राम मन्दिर का जिक्र किया । कहा कि मोदी सरकार के मजबुत इरादों के
चलते राम मन्दिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्दी ही चार महिने के अन्दर
अयोध्या में राम का भव्य मन्दिर का निर्माण किया जाएगा। वहीं विपक्ष पर आरोप लगाया
के ये नहीं चाहते थे कि राम मन्दिर का निर्माण किया जाए।


Comments
Post a Comment